पहले पेट फाड़ते हैं फिर नीचे प्राइवेट पार्ट पोस्टमार्टम पर मजाक करने वाली डॉक्टर की 15 दिनों के लिए हुई छुट्टी
पहले पेट फाड़ते हैं फिर नीचे प्राइवेट पार्ट पोस्टमार्टम पर मजाक करने वाली डॉक्टर की 15 दिनों के लिए हुई छुट्टी
Sejal Pawar controversy: कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में पोस्टमार्टम और दान किए गए शवों के प्राइवेट पार्ट्स पर भद्दा मजाक करने वाली केईएम अस्पताल की एमबीबीएस थर्ड-ईयर की छात्रा सेजल पवार पर बड़ा एक्शन हुआ है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और भारी विवाद के बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें 15 दिनों की फोर्स लीव पर भेज दिया है. इस दौरान उनके कॉलेज, हॉस्टल और परिसर में प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.