महाराष्ट्र में मराठा दलित और मुस्लिम वोट बैंक का खेल: सुनेत्रा पवार-प्रशांत किशोर की मुलाकात की इनसाइड स्टोरी
देश के जाने-माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और महाराष्ट्र की डिप्ली सीएम सुनेत्रा पवार की मुलाकात की खूब चर्चा हो रही है. बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर की यह पहली किसी राजनेता के साथ बड़ी मुलाकात हुई है. गुरुवार एनसीपी (अजीत पवार) गुट के सांसद पार्थ पवार और फिर डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार की पीके के साथ मुलाकात के मायने क्या हैं? पीके के तीन महीने में यह दूसरी मुलाकात है. क्या प्रशांत किशोर एनसीपी (अजीत) गुट का पॉलिटिकल एडवाइजर बनेंगे? जानें इस मीटिंग की इनसाइड स्टोरी