Dharohar: कभी कस्तूरी से महकता था हैदराबाद का मुश्क महल अब उपेक्षा के अंधेरे में खो रही ऐतिहासिक पहचान

Hyderabad Historic Mushk Mahal: कभी कस्तूरी की खुशबू से जुड़ी पहचान रखने वाला हैदराबाद का मुश्क महल आज प्रशासनिक अनदेखी के कारण खंडहर में बदलता जा रहा है. करीब 17वीं शताब्दी पुरानी इस इमारत को कुतुब शाही काल की दक्कनी वास्तुकला का अनूठा उदाहरण माना जाता है. ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार इसका संबंध मियां मुश्क से है, जो अबुल हसन कुतुब शाह के प्रमुख सैन्य कमांडर और दरबारी थे. दो मंजिला महल में विशाल मेहराबें, नक्काशीदार पत्थर, छज्जे और बालकनियां इसकी स्थापत्य खूबसूरती को दर्शाते हैं. लेकिन समय के साथ इमारत की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं और कई हिस्से कमजोर हो रहे हैं. आसपास उगी झाड़ियां भी इसकी स्थिति को खराब कर रही हैं. संरक्षण विशेषज्ञों और विरासत प्रेमियों का कहना है कि जल्द जीर्णोद्धार नहीं हुआ तो यह ऐतिहासिक धरोहर हमेशा के लिए खो सकती है.

Dharohar: कभी कस्तूरी से महकता था हैदराबाद का मुश्क महल अब उपेक्षा के अंधेरे में खो रही ऐतिहासिक पहचान