उत्तराखंड बागेश्वर का भद्रकाली मंदिर द्वापर युग से जुड़ा सिद्ध शक्तिपीठ रक्षाबंधन पर विशेष पूजा
उत्तराखंड बागेश्वर का भद्रकाली मंदिर द्वापर युग से जुड़ा सिद्ध शक्तिपीठ रक्षाबंधन पर विशेष पूजा
उत्तराखंड के बागेश्वर की कांडा तहसील के पास पहाड़ों और घने जंगलों के बीच स्थित भद्रकाली मंदिर प्रदेश के प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठों में शामिल है. धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम होने के कारण श्रद्धालु इस मंदिर को छोटी वैष्णो देवी के नाम से भी जानते हैं. सालभर यहां दर्शन के लिए भक्त पहुंचते हैं, जबकि रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है.