मानसून की बारिश में भीगने के बाद तुरंत बदलें गीले कपड़े गंदे पानी से बचें नहीं तो पड़ सकते हैं बीमार एक्सपर्ट ने बताया टिप्स
मानसून की बारिश में भीगने के बाद तुरंत बदलें गीले कपड़े गंदे पानी से बचें नहीं तो पड़ सकते हैं बीमार एक्सपर्ट ने बताया टिप्स
Rishikesh news: डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि बारिश में भीगने के बाद सबसे बड़ी गलती लंबे समय तक गीले कपड़ों में रहना है. कई बार लोग घर या ऑफिस पहुंचने के बाद भी कपड़े बदलने में जल्दबाजी नहीं करते. शरीर पर चिपके गीले कपड़े लंबे समय तक रहने से असहजता तो होती ही है, साथ ही त्वचा पर नमी बनी रहने से फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है. इसलिए बारिश में भीगने के बाद जितनी जल्दी हो सके गीले कपड़े उतारकर सूखे और साफ कपड़े पहनने चाहिए.