Nainital News: दो साल से टूटी सड़क लेकिन नहीं खुली प्रशासन की नींद बारिश के बाद सात नंबर क्षेत्र के 11 परिवारों पर मंडराया संकट
उत्तराखंड के नैनीताल में लगातार बारिश के बीच सात नंबर (अल्मा कॉटेज) क्षेत्र में फिर भूस्खलन और भू-धंसाव का खतरा बढ़ गया है. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 11 प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है, जबकि स्थानीय लोग स्थायी सुरक्षा कार्यों में देरी पर सवाल उठा रहे हैं.