काफलीगैर में डिग्री कॉलेज की मांग तेज 7 सितंबर तक शासनादेश नहीं तो आंदोलन
काफलीगैर में डिग्री कॉलेज की मांग तेज 7 सितंबर तक शासनादेश नहीं तो आंदोलन
काफलीगैर क्षेत्र में करीब 13 से 14 ग्राम पंचायतें आती हैं. इन ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहते हैं. अधिकांश विद्यार्थी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई क्षेत्र के आसपास के विद्यालयों से पूरी कर लेते हैं, लेकिन इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए उन्हें दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है. काफलीगैर से बागेश्वर करीब 30 किलोमीटर और अल्मोड़ा करीब 40 किलोमीटर दूर है. रोजाना इतनी दूरी तय करना हर विद्यार्थी के लिए आसान नहीं है.