ब्लड बैंक से दवा कंपनी तक कैसे चलता था करोड़ों का नकली प्लाज्मा नेटवर्क गुजरात से 5 राज्यों तक फैला रैकेट
देश की दवा सुरक्षा व्यवस्था को हिला देने वाले कथित नकली प्लाज्मा रैकेट की परतें अब एक-एक कर खुलने लगी हैं. अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह सिर्फ एक स्थानीय फर्जीवाड़ा नहीं, बल्कि कई राज्यों में फैला एक संगठित नेटवर्क हो सकता है.