धीमे सिस्टम से नहीं लड़ी जा सकती नई जंग CDS जनरल सुब्रमणि ने दिया BUILD का नया सुरक्षा मंत्र
धीमे सिस्टम से नहीं लड़ी जा सकती नई जंग CDS जनरल सुब्रमणि ने दिया BUILD का नया सुरक्षा मंत्र
आधुनिक युद्धकला के तेजी से बदलते तौर-तरीकों के बीच चीफ CDS जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने सैन्य तंत्र को सीधी चेतावनी दी है. सीडीएस ने स्पष्ट किया कि जंग का स्वरूप जिस अप्रत्याशित गति से बदल रहा है, हमारी ढलने की रफ्तार उससे पीछे छूट रही है. उन्होंने दो टूक कहा कि अगर भारत को अपनी संप्रभुता सुरक्षित रखनी है, तो पुराने ढर्रे और सुस्त कागजी प्रक्रियाओं को छोड़कर पूरे रक्षा सिस्टम को बेहद तेज गति से अपग्रेड करना होगा.