लखीमपुर खीरी में 26 को कृष्णा महाविद्यालय बरवर रोड पर लगेगा रोजगार मेला 25 हजार तक मिलेगा वेतन 10वीं से B Tech तक वालों को मौका
लखीमपुर खीरी में 26 को कृष्णा महाविद्यालय बरवर रोड पर लगेगा रोजगार मेला 25 हजार तक मिलेगा वेतन 10वीं से B Tech तक वालों को मौका
लखीमपुर खीरी में 26 सितंबर को कृष्णा महाविद्यालय, बरवर रोड पर रोजगार मेला लगेगा. इसमें 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएशन तक के युवा ब्लिंकिट, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कंपनियों में नौकरी पा सकेंगे. रोजगार मेले की खास बात यह है कि इसमें केवल ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थियों को ही मौका नहीं मिलेगा. हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, ग्रेजुएशन और B. Tech समेत अलग-अलग योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर तलाश सकेंगे.