पश्मीना शॉल तो सुना होगा! कैसे लद्दाख की बकरियों की ऊन से बनता है ये गर्म दोशाला अब सरकार करने जा रही ये बड़ा काम
लद्दाख का पश्मीना शॉल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है. हालांकि सिकुड़ते जा रहे इस उद्योग को अब सरकार बचाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए लद्दाख में बकरियों की संख्या बढ़ाने और ऊन उत्पादन में वृद्धि के लिए सरकार दो बड़े काम करने जा रही है. एलजी सक्सेना ने चरवाहों को 25% प्रोत्साहन और 8 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड देने का फैसला किया है.