बाढ़ ने छीनी किसानों और मजदूरों की रोजी-रोटी असम का 40% हिस्सा पानी में 31 लाख हेक्टेयर जमीन खतरे में
Assam Flood News: असम में बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 103 तक पहुंच गया है, हालांकि चार प्रभावित जिलों में जलस्तर घटने से 87,000 लोग ही अब इसकी चपेट में हैं. राज्य का लगभग 40 प्रतिशत इलाका बाढ़ संवेदनशील है, जिससे लाखों किसानों, मजदूरों और चाय बागान श्रमिकों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है.