₹1 के लिए तरसते थे रांची के रोहित आज लाखों का कारोबार गांव की महिलाओं की भी बदल दी जिंदगी

रांची के रोहित ने सूती साड़ियों को नया रूप देकर अपनी अलग पहचान बनाई है. ट्राइब्स इंडिया से जुड़े रोहित गांव की महिलाओं से साड़ी से बने फाइल, ऑफिस बैग और खूबसूरत पेंटिंग वाले उत्पाद तैयार करवाते हैं. कभी पैसों के लिए संघर्ष करने वाले रोहित आज 30 से 40 महिलाओं को रोजगार दे रहे हैं, जिनमें कई महिलाएं हर महीने 15 हजार रुपये तक कमा रही हैं. उनके इको-फ्रेंडली उत्पादों की मांग सरकारी विभागों तक में है. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत देशभर में उनके ग्राहक हैं और कई बार उनकी मासिक कमाई लाख रुपये से भी अधिक पहुंच जाती है.

₹1 के लिए तरसते थे रांची के रोहित आज लाखों का कारोबार गांव की महिलाओं की भी बदल दी जिंदगी