घंटे नहीं लक्ष्य गिनकर की पढ़ाई! बिना कोचिंग कोडरमा के अमित बने अधिकारी ये है सीक्रेट
घंटे नहीं लक्ष्य गिनकर की पढ़ाई! बिना कोचिंग कोडरमा के अमित बने अधिकारी ये है सीक्रेट
झुमरी तिलैया के अमित प्रकाश ने यूपीएससी की तैयारी करते हुए अपने पहले ही प्रयास में बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा पास कर 496वीं रैंक हासिल की और ग्रामीण विकास पदाधिकारी बने. दो बार यूपीएससी में असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी. बिना कोचिंग, सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन सामग्री के सहारे घर पर रहकर तैयारी की. पढ़ाई के साथ वे पिता की जेरॉक्स दुकान में भी मदद करते रहे. उत्तर लेखन सुधारने के लिए उन्होंने एआई और ChatGPT का भी उपयोग किया. अमित अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और बड़ी बहन के मार्गदर्शन को देते हैं.