PM का भाषण बना प्रेरणा! विपिन ने केले की खेती से लिखी सफलता की नई कहानी
PM का भाषण बना प्रेरणा! विपिन ने केले की खेती से लिखी सफलता की नई कहानी
मधुबनी के राजनगर निवासी विपिन कुमार झा ने एग्रीकल्चर की पढ़ाई पूरी करने के बाद लॉकडाउन के दौरान खेती को अपना करियर बनाया. प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भरता संदेश और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह से उन्होंने 7 एकड़ में जी-9 केले की खेती शुरू की, जो आज बढ़कर 23 एकड़ तक पहुंच गई है. उनके एचसी फार्म से सालाना 45 से 50 लाख रुपये तक की आय होती है. वे स्थानीय बाजारों और सरकारी स्कूलों को भी केले की आपूर्ति करते हैं. उनके फार्म में 15 से 17 लोगों को स्थायी रोजगार मिला है और वे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं.