Ujjain News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा उज्जैन पहले सावन सोमवार महाकाल मे उमड़ा जनसैलाब 40 मिनट में हो रहे दर्शन
सावन के पहले सोमवार बाबा महाकाल के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. रात 2:30 बजे हुई भस्म आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर गूंज उठा. प्रशासन की विशेष व्यवस्था से श्रद्धालुओं को करीब 40 मिनट में सुगम दर्शन कराए गए.