दिल्ली पुलिस भर्ती में खेल की कोशिश! असली कैंडिडेट की जगह कोई और दे रहा था फिजिकल टेस्ट फिर ऐसे पकड़ा गया

दिल्ली पुलिस की कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती के फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट यानी पीईएमटी में बड़े फर्जीवाड़े की कोशिश का मामला सामने आया है. दरअसल, डीएपी वजीराबाद में एक कैंडिडेट की जगह दूसरे युवक के फिजिकल टेस्ट देने का मामला पकड़ा गया. 19 साल के अक्षित पर शक तब हुआ, जब 1600 मीटर रेस, लॉन्ग जंप और हाई जंप के बाद उसके शरीर पर न पसीना था और न धूल थी. पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसके भाई ने फिजिकल टेस्ट देने के लिए दूसरे व्यक्ति का इंतजाम किया था.

दिल्ली पुलिस भर्ती में खेल की कोशिश! असली कैंडिडेट की जगह कोई और दे रहा था फिजिकल टेस्ट फिर ऐसे पकड़ा गया