AI से PhD थीसिस लिखने वालों की खैर नहीं: UGC ने उठाया बड़ा कदम BRABU की दर्जनों थीसिस लौटाईं
AI से PhD थीसिस लिखने वालों की खैर नहीं: UGC ने उठाया बड़ा कदम BRABU की दर्जनों थीसिस लौटाईं
UGC News: AI से PhD थीसिस लिखवाने वाले छात्रों के लिए बुरी खबर है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर की दर्जनों PhD थीसिस UGC ने वापस कर दी हैं, क्योंकि उनमें AI टूल्स से कॉपी-पेस्ट की गई सामग्री मिली. जांच में 40% से ज्यादा समानता पाई गई. ये मामला रिसर्च की मूलता और ईमानदारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है. अब UGC और यूनिवर्सिटीज AI चेक को और सख्त करने की तैयारी में हैं.