मेरठ के साकेत आईटीआई में 40 रुपये प्रतिमाह पर कर सकते हैं फैशन डिजाइनिंग कंप्यूटर हार्डवेयर का कोर्स जाने डिटेल्स

मेरठ के साकेत आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि जो भी युवा फैशन डिजाइनिंग, टनल, इलेक्ट्रॉनिक, फिल्टर, कंप्यूटर हार्डवेयर सहित विभिन्न प्रकार की ट्रेड में अध्ययन करने के लिए सोच रहे हैं. ऐसे सभी युवा जल्द से जल्द आईटीआई में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. उन्होंने बताया कि 4 अगस्त 2026 इसके लिए अंतिम तिथि रखी गई है. खास बात यह है कि जो भी छात्र यहां से अध्ययन करेंगे. उसमें जनरल/ ओबीसी को मात्र 40 रुपए महीने का शुल्क पढ़ने के दौरान देना होगा. इसी के साथ ही एससी-एसटी के लिए यह नि:शुल्क रहेगी.

मेरठ के साकेत आईटीआई में 40 रुपये प्रतिमाह पर कर सकते हैं फैशन डिजाइनिंग कंप्यूटर हार्डवेयर का कोर्स जाने डिटेल्स