हमारे पास पासपोर्ट नहीं विदेश कैसे भेजें नीट एडमिट कार्ड पर अबू धाबी का पता देख उड़े होश
NEET UG Re-Test Center Blunder: एनटीए की एक और बड़ी लापरवाही सामने आ रही है. नागपुर के एक नीट अभ्यर्थी को कल होने वाली री-परीक्षा के लिए भारत में नहीं, बल्कि सीधे अबू धाबी में सेंटर अलॉट कर दिया गया. सोशल मीडिया पर हंगामा मचने के बाद एजेंसी ने अपनी गलती मानी है. जानिए अजब-गजब मामला.