NEET UG: 2027 से कंप्यूटर बेस्ड होगा एग्जाम जेईई मेन की तर्ज पर हों कई शिफ्ट संसदीय समिति ने की सिफारिश
NEET UG Big Changes: संसदीय समिति ने नीट यूजी परीक्षा में बड़े बदलावों की सिफारिश की है. अब इसे जेईई मेन की तरह कई शिफ्ट में कराने की तैयारी है. साथ ही परीक्षा को कंप्यूटर आधारित बनाने पर जोर दिया जा रहा है. 22 लाख छात्रों की एक साथ परीक्षा कराना बड़ी चुनौती है. सुरक्षा को देखते हुए राधाकृष्णन समिति के सुझावों को लागू किया जाएगा. नीट 2027 तक ये बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.