कहां और क्यों बदल रही आबादी अब जमीनी जांच करेगी हाई लेवल कमेटी शाह को बताया पूरा प्लान
देश के कई हिस्सों में आबादी में आए बदलाव की अब जमीनी जांच होगी. केंद्र सरकार की हाई लेवल कमेटी जल्द ही राज्यों का दौरा करेगी और यह पता लगाएगी कि आबादी क्यों बदली और इसके पीछे अवैध घुसपैठ, पलायन या दूसरे कारण कितने जिम्मेदार हैं. इस बारे में समिति ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर अपनी योजना बताई.