एनटीए का स्कोरकार्ड खोने पर क्या करें सिर्फ इस वेबसाइट से कर पाएंगे री-अप्लाई
NTA Duplicate Scorecard: एनटीए स्कोरकार्ड खोने, चोरी या खराब होने पर अब घबराने की जरूरत नहीं है. आप एनटीए का डुप्लीकेट स्कोरकार्ड डिजीलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं. आप एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in से एनेक्स्चर-1 भरकर ईमेल और पोस्ट के जरिए भी डुप्लीकेट स्कोरकार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए समझिए पूरी प्रक्रिया.