CBSE का बड़ा फैसला: No Change रिजल्ट वालों को अब बोर्ड ऑफिस में आंसर शीट जांचने का मौका
CBSE Verification Result: CBSE 12वीं के उन छात्रों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जो वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के बाद भी अपने अंकों को लेकर संतुष्ट नहीं हैं.पहली बार बोर्ड ने ऐसी व्यवस्था शुरू की है जिसके तहत नो चेंज रिजल्ट पाने वाले छात्र सीधे CBSE के रीजनल ऑफिस पहुंचकर अपनी उत्तर पुस्तिका की जांच प्रक्रिया को देख सकेंगे. शिक्षा जगत में इसे पारदर्शिता बढ़ाने और छात्रों का भरोसा मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.