Analysis | ज्ञानेश कुमार की खामोशी जस्टिस दत्ता की 4 चोटें और 2 बनाम 1 की नीति पर सुप्रीम सवाल

ECI-SIR Row: चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर हालिया विवाद के बीच अब मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी सुप्रीम कोर्ट के सवालों के घेरे में है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में तीन सदस्यीय आयोग के भीतर फैसलों को लेकर मतभेद और दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों का जिक्र हुआ, जिसके बाद आयोग ने सभी फैसलों को पूर्ण आयोग की सर्वसम्मत मंजूरी से लिया गया बताया. इसी बीच 2023 के नियुक्ति कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की पीठ में मतभेद सामने आया. जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कानून में कार्यपालिका की भूमिका और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता से जुड़े सवाल उठाए, जबकि जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने मामले को बड़ी बेंच के पास भेजने का पक्ष लिया.

Analysis | ज्ञानेश कुमार की खामोशी जस्टिस दत्ता की 4 चोटें और 2 बनाम 1 की नीति पर सुप्रीम सवाल