443 KM लंबा EC-21 कॉरिडोर समंदर की इकोनॉमी से जुड़ेंगे 2 राज्य तमिलनाडु टू केरल व्यापार शानदार

EC-21 Economic Corridor: तमिलनाडु के तूतीकोरिन से केरल के कोच्चि तक करीब 443 किलोमीटर लंबा EC-21 आर्थिक कॉरिडोर दक्षिण भारत के व्यापार के लिए अहम कड़ी बन सकता है. इसका फोकस दो बड़े बंदरगाहों को सड़क से बेहतर तरीके से जोड़ना है. तूतीकोरिन से कोयला कंटेनर खेती और औद्योगिक सामान की आवाजाही होती है. कोच्चि भी कंटेनर तेल मसाले और दूसरे सामानों के लिए अहम है. बेहतर सड़क संपर्क से दोनों बंदरगाहों के बीच माल पहुंचाने का समय और लागत घट सकती है. भारतमाला परियोजना से जुड़े इस नेटवर्क का असर उद्योग लॉजिस्टिक्स रोजगार और स्थानीय कारोबार पर भी पड़ सकता है. इससे तमिलनाडु और केरल की समुद्री अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है.

443 KM लंबा EC-21 कॉरिडोर समंदर की इकोनॉमी से जुड़ेंगे 2 राज्य तमिलनाडु टू केरल व्यापार शानदार