द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को लेंगी 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ये रहा पूरा कार्यक्रम

Droupadi Murmu Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की पहली राष्ट्रपति होंगी. वह प्रतिभा पाटिल के बाद राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला होंगी.

द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को लेंगी 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ये रहा पूरा कार्यक्रम
नई दिल्ली. द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई यानी रविवार को सुबह 10:14 बजे भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी. भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को मुर्मू के शपथ समारोह का कार्यक्रम जारी कर दिया. मुर्मू ने बृहस्पतिवार को एकतरफा मुकाबले में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराते हुए भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया. निर्वाचन अधिकारी पी सी मोदी ने 10 घंटे से अधिक समय तक चली मतगणना प्रक्रिया के खत्म होने के बाद मुर्मू को विजेता घोषित किया और कहा कि उन्हें सिन्हा को मिले 3,80,177 वोट के मुकाबले 6,76,803 वोट मिले. वह आजादी के बाद पैदा होने वाली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की पहली राष्ट्रपति होंगी. वह प्रतिभा पाटिल के बाद राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला होंगी. रविवार को नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण का पूरा कार्यक्रम: * सुबह 9:17 बजे: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समिति कक्ष कावेरी के लिए अपने अपार्टमेंट से निकलेंगे. सुबह 9:20 बजे तक उनके वहां पहुंचने की उम्मीद है. * सुबह 9:22 बजे: निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नॉर्थ कोर्ट पहुंचेंगी, जहां उनका राष्ट्रपति के एडीसी द्वारा स्वागत किया जाएगा और उन्हें कावेरी ले जाया जाएगा, जहां राष्ट्रपति कोविंद उनकी अगवानी करेंगे. * सुबह 9:37 बजे: राष्ट्रपति के सैन्य सचिव (एमएसपी) फोरकोर्ट पहुंचेंगे और राष्ट्रपति के अंगरक्षक से सलामी लेंगे. * सुबह 9:42 बजे: राष्ट्रपति कोविंद और निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ‘कावेरी’ से दरबार हॉल के लिए रवाना होंगे जहां एक जुलूस निकाला जाएगा. जुलूस उत्तरी दिशा से राष्ट्रपति भवन के आगे के हिस्से पर बने नंदी बैल की प्रतिमा को पार करते हुए दरबार हॉल की सीढ़ियों से उतरकर फोरकोर्ट के सलामी मंच पर पहुंचेगा. राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति मंच पर पद ग्रहण करेंगे, जिसके बाद जो दाईं ओर होंगे, वो खड़े हो जाएंगे. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Ram Nath Kovind, Rashtrapati bhawan, Rashtrapati ChunavFIRST PUBLISHED : July 22, 2022, 21:38 IST