सबसे युवा पहली आदिवासी राष्ट्रपति कुछ ही देर में शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू 10 खास बातें

1977 के बाद से हर साल देश के राष्ट्रपति 25 जुलाई को ही शपथ ग्रहण करते आ रहे हैं. आज संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में सुबह 10.15 बजे द्रौपदी मुर्मू को भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई जाएगी. उसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी.

सबसे युवा पहली आदिवासी राष्ट्रपति कुछ ही देर में शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू 10 खास बातें
नई दिल्लीः द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को आज कुछ ही देर में 15वां राष्ट्रपति मिलने जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण 10.15 बजे उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. उसके बाद नई राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. 1977 से देश के राष्ट्रपति 25 जुलाई को ही शपथ ग्रहण करते आ रहे हैं. आइए बताते हैं, द्रौपदी मुर्मू की शपथ से जुड़ी 10 खास बातें- इससे पहले, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह राजघाट जाएंगी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी. सुबह 9.22 बजे वह राष्ट्रपति भवन के पहुंचेंगी, जहां निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उनकी अगवानी करेंगे. राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंगरक्षक दस्ते के साथ संसद भवन रवाना होंगे. वहां केंद्रीय कक्ष में सुबह 10.15 बजे मुर्मू को भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई जाएगी. उसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. समारोह में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विभिन्न देशों के राजदूत, संसद सदस्य और प्रमुख सैन्य व असैन्य अधिकारी भी शिरकत करेंगे. इससे पहले, रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए राष्ट्रपति भवन में डिनर का आयोजन किया था. इस दौरान उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए द्रौपदी मुर्मू की बेटी बैंक अधिकारी इतिश्री और दामाद गणेश हेमब्रम भी दिल्ली पहुंच चुके हैं. मुर्मू के भाई तारिनसेन टुडू और भाभी सुकरी टुडू उनके लिए संथाली साड़ी और आदिवासियों की पारंपरिक मिठाई अरिसा पिठा लाई हैं. 1977 से देश के राष्ट्रपति 25 जुलाई को ही शपथ ग्रहण करते आ रहे हैं. आजाद भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 को शपथ ली थी. उनके बाद सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 13 मई 1962 को और जाकिर हुसैन व फखरुद्दीन अली अहमद ने भी अलग तारीख पर शपथ ली. छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी को 25 जुलाई 1977 को शपथ दिलाई गई, तब से इसी तारीख को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई जा रही है. द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर कई रिकॉर्ड भी बनेंगे. पहला रिकॉर्ड तो यही है कि वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने वाली पहली आदिवासी होंगी. मुर्मू का जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले में संथाल समुदाय के गरीब आदिवासी परिवार में हुआ है. द्रौपदी मुर्मू ऐसी पहली राष्ट्रपति बनने जा रही हैं, जो आजादी के बाद देश में पैदा हुईं. 1947 में आजादी के बाद 20 जून 1958 को मुर्मू का जन्म हुआ था. द्रौपदी मुर्मू देश की सबसे युवा राष्ट्रपति होंगी. वह नीलम संजीव रेड्डी का रिकॉर्ड तोड़ेंगी. द्रौपदी मुर्मू की शपथ के साथ ऐसा पहली बार होगा, जब किसी समय पार्षद रहा कोई व्यक्ति राष्ट्रपति पद तक पहुंचेगा. मुर्मू 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत की पार्षद रही हैं. इसके अलावा मुर्मू की शपथ के साथ ही ओडिशा भी उन राज्यों में आ जाएगा, जहां के लोग ंसर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचे हैं. 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर भारी मतों के अंतर से राष्ट्रपति चुनाव जीता था. मुर्मू को सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वैध मत हासिल किए थे. मुर्मू को सिन्हा के 3,80,177 वोटों के मुकाबले 6,76,803 वोट मिले थे. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Draupadi murmu, President of India, Ramnath kovindFIRST PUBLISHED : July 25, 2022, 08:27 IST