शादी की रस्मों के बीच तड़प उठीं 2 महिलाएं डॉक्टर दुल्हन ने किया ऐसा काम हो रही तारीफ

Kerala Doctor Bride Viral Video: केरल के कन्नूर में शादी के दौरान दुल्हन बनी डॉक्टर ने इंसानियत की मिसाल पेश की. डॉ. शिरीन सुबैर की शादी में कैटरिंग स्टाफ की दो महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई. एक की नाक से खून आया, जबकि दूसरी को चक्कर आने लगे. शिरीन ने तुरंत शादी की रस्में रोककर दोनों की जांच की और प्राथमिक उपचार दिया. शादी के जोड़े में मरीजों की मदद करती डॉक्टर दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग उनके इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे डॉक्टर के फर्ज की खूबसूरत मिसाल बता रहे हैं.

शादी की रस्मों के बीच तड़प उठीं 2 महिलाएं डॉक्टर दुल्हन ने किया ऐसा काम हो रही तारीफ