1937 की राह पर कांग्रेस वंदे मातरम पर सोनिया के इशारे से भड़की बीजेपी पात्रा बोले- यह देश बांटने की साजिश
भाजपा ने वंदे मातरम को लेकर बड़ा प्रस्ताव पारित किया है. पार्टी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया है. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस के हालिया फैसले की कड़ी निंदा की है. कांग्रेस ने वंदे मातरम के केवल दो पद गाने का फैसला किया था. भाजपा का कहना है कि यह राष्ट्रगीत का अपमान है. इसके खिलाफ पूरे देश में एक बड़ा अवेयरनेस कैंपेन चलाया जाएगा.