दिल्ली में फिर दरिंदगी अब 16 साल की लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या 4 दरिंदों ने शव को कहां छिपाया

दिल्ली के स्वरूप नगर में 13 सितंबर को एक नाबालिग लड़की का शव खुले मैदान में मिला था. पुलिस के मुताबिक, लड़की के साथ कथित गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई. जांच में 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई और संदिग्ध टेंपो का सुराग मिला. पुलिस ने मामले में तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों को पकड़ा है. आरोपियों में से एक की पहचान शिवम उर्फ सुदामा के रूप में हुई है.

दिल्ली में फिर दरिंदगी अब 16 साल की लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या 4 दरिंदों ने शव को कहां छिपाया