एयर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा एक्शन अपने 8 क्रू मेंबर्स को किया सस्पेंड 35 मिनट की देरी वाली वजह क्या
एयर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा एक्शन अपने 8 क्रू मेंबर्स को किया सस्पेंड 35 मिनट की देरी वाली वजह क्या
Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चार पायलट और चार केबिन क्रू समेत 8 सदस्यों को तीन महीने के लिए ड्यूटी से हटा दिया है. मामला 2 अगस्त को दुबई से अमृतसर पहुंची फ्लाइट का है. DGCA के नियमों के मुताबिक इंटरनेशनल फ्लाइट के बाद दो घंटे के भीतर ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट जरूरी है. लेकिन क्रू का टेस्ट 2 घंटे 35 मिनट बाद हुआ. हालांकि, सभी 8 सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खुद इस चूक की जानकारी DGCA को दी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.