दिल्ली से सिलीगुडी सिर्फ 6 घंटे में! पूर्वोत्तर के लिए जैकपॉट साबित होगी बुलेट ट्रेन जानिए 5 बडे फायदे
Delhi Siliguri Bullet Train Project: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन चलाने का बड़ा ऐलान किया है. इस प्रोजेक्ट से 20 घंटे का सफर घटकर सिर्फ 6 घंटे रह जाएगा. यह खबर पूर्वोत्तर के लिए बहुत अच्छी है. लेकिन दुनिया भर के हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट्स का इतिहास एक गंभीर चेतावनी भी देता है. यह ट्रेन सिलीगुड़ी के लिए विकास का रास्ता भी खोल सकती है. या फिर यह लोकल बिजनेस और टैलेंट को बड़े शहरों की तरफ खींचकर इकॉनमी को नुकसान भी पहुंचा सकती है.