35 मोबाइल फोन विदेशी फंडिंग और लोकल शूटर जानिए कैसे अमेरिका से दिल्ली को दहला रहा गैंगस्टर हिमांशु भाऊ
35 मोबाइल फोन विदेशी फंडिंग और लोकल शूटर जानिए कैसे अमेरिका से दिल्ली को दहला रहा गैंगस्टर हिमांशु भाऊ
दिल्ली के आया नगर में हुए हत्याकांड के बाद अमेरिका में मौजूद गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के नाम से सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है. पोस्ट में उसने आया नगर हत्या की जिम्मेदारी ली है. खास बात यह है कि एक महीने के भीतर दिल्ली में यह दूसरा हत्याकांड है, जिसमें हिमांशु भाऊ गैंग का नाम सामने आया है. इससे पहले नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद भी भाऊ ने वारदात की जिम्मेदारी ली थी.