असम मिशन: हिमंता को पटखनी देने के लिए कांग्रेस ने प्रियंका को सौंपी कमान
Priyanka Gandhi News: असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव चलते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा को असम की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया है. यह फैसला सीधे मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को चुनौती देने की रणनीति माना जा रहा है. कभी कांग्रेस में रहे हिमंता के खिलाफ अब प्रियंका मैदान में उतरेंगी.