दिल्ली में फिर होगा दंगल! पुलिस ने वापस नहीं लिए केस CJP ने दी नए आंदोलन की चेतावनी
CJP Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर CJP के 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान दर्ज एफआईआर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसे अभी तक सरकार की ओर से मामले वापस लेने का कोई आधिकारिक आदेश नहीं मिला है. दूसरी ओर CJP ने आरोप लगाया है कि समझौते का पालन नहीं हो रहा और छात्रों पर कार्रवाई जारी है. उसने चेतावनी दी है कि यदि एफआईआर तुरंत वापस नहीं ली गईं तो वह दोबारा आंदोलन शुरू करेगी.