75 मुस्लिम समुदाय सहित 77 जातियों के OBC आरक्षण मामले में बंगाल सरकार पीछे हटी सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

जिस चुनावी और सियासी दांव को लेकर पश्चिम बंगाल की तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, 14 जुलाई को उसी कानूनी लड़ाई से अचानक अपने कदम पीछे खींचकर बंगाल सरकार ने सबको हैरत में डाल दिया है. कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा 75 मुस्लिम समुदायों समेत कुल 77 जातियों का अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) दर्जा रद्द किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली अपनी ही याचिका को राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ले लिया है.

75 मुस्लिम समुदाय सहित 77 जातियों के OBC आरक्षण मामले में बंगाल सरकार पीछे हटी सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा