मोदी-जिनपिंग की मुलाकातों से सुधरे रिश्ते अब समझौतों को लागू करने का वक्त: डोभाल से मीटिंग के बाद बोला चीन
NSA Ajit Doval in China: भारत और चीन के बीच लंबे समय से जारी तनाव को दूर कर संबंधों को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं. एनएसए अजीत डोभाल और हान झेंग के बीच हुई बैठक में सीमावर्ती इलाकों में शांति बहाली और रणनीतिक आपसी विश्वास को मजबूत करने पर गहन चर्चा हुई. इस अहम मुलाकात के बाद बीजिंग ने साफ किया कि पिछले दो वर्षों में कजान और तियानजिन में पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बनी सहमतियों ने द्विपक्षीय संबंधों को सुधार की राह पर लाने में मुख्य भूमिका निभाई है.