गांधी परिवार से निजी रिश्ते लेकिन राहुल के हैलो अंकल अमरिंदर वाले बयान पर कैप्टन का आया जवाब
Amarinder Singh on Rahul Gandhi Uncle Statement: राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम सेशन में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता और कूल अंकल बताया. इस पर कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि गांधी परिवार से उनके पारिवारिक और निजी संबंध हमेशा रहेंगे लेकिन राजनीतिक रूप से वे बीजेपी के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. वहीं बीजेपी ने तंज कसा कि पंजाब कांग्रेस में कलह के कारण राहुल को अमरिंदर याद आ रहे हैं.