CJP Protest: क्या सीनियर का आदेश बताकर बच सकती है खाकी लाठी चार्ज पर क्या है सुप्रीम कोर्ट का नियम
Police Lathi Charge Law India। भारतीय कानून के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर भी अत्यधिक या अवैध लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को सजा मिल सकती है. सुप्रीम कोर्ट और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत बल प्रयोग केवल न्यूनतम और नियंत्रित होना चाहिए. पुलिसकर्मी वरिष्ठों के आदेश की आड़ लेकर संविधान के उल्लंघन से नहीं बच सकते. लाठीचार्ज हमेशा अंतिम विकल्प होना चाहिए और वार केवल कमर के निचले हिस्से पर ही किया जा सकता है.