त्रिपुरा: बांग्लादेश सीमा पर BSF जवान को क्यों चलानी पड़ी गोली एक की मौत फिर चरम पर पहुंचा तनाव
त्रिपुरा: बांग्लादेश सीमा पर BSF जवान को क्यों चलानी पड़ी गोली एक की मौत फिर चरम पर पहुंचा तनाव
BSF Firing Bangladesh Border in Tripura: त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ जवानों ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की, जिसमें एक संदिग्ध बांग्लादेशी तस्कर की मौत हो गई. मगुरुली इलाके में गश्त के दौरान जवानों ने तस्करों के समूह को रोका तो उन्होंने घातक हथियारों से हमला करने का प्रयास किया. जवाबी कार्रवाई में 24 वर्षीय तारा मिया मारा गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया और बीजीबी को सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है.