विनोद तावड़े यूपी तो सतीश पूनिया को पंजाब की कमान BJP ने 3 राज्यों में नियुक्त किए प्रभारी
बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए तीन राज्यों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की है. विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, तरुण चुघ को गुजरात और सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है. इन नियुक्तियों को राज्यों में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पार्टी की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है.