क्या चाहते हैं निशांत कटोरा लेकर घूमे जेडीयू की इंटरनल पॉलिटिक्स की करवट और नीतीश युग की अवसान की इनसाइड स्टोरी
क्या चाहते हैं निशांत कटोरा लेकर घूमे जेडीयू की इंटरनल पॉलिटिक्स की करवट और नीतीश युग की अवसान की इनसाइड स्टोरी
JDU Politics in Bihar: बिहार की राजनीति में जेडीयू के अंदरखाने क्या चल रहा है? पार्टी नेताओं के बीच फुसफुसाहट हो रही है कि आखिर जेडीयू को कौन चला रहा है? क्या नीतीश कुमार पर किसी और का नियंत्रण है? क्या पार्टी में दो पावर सेंटर बन गए हैं? निशांत कुमार किसकी बात सबसे ज्यादा मानते हैं? और क्या संजय झा और ललन सिंह के बीच कोई अंदरूनी जंग छिड़ी हुई है? जेडीयू के भीतर चल रही इन अटकलों के बीच, नीतीश कुमार के दो करीबी सहयोगियों ने News18 हिंदी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में पार्टी की आंतरिक राजनीति की पूरी कहानी बताई है.