भरत तिवारी एनकाउंटर: पूर्व DGP अभयानंद ने उठाए सवाल बोले- मुठभेड़ के दौरान SDM वहां क्या कर रहे थे
Bharat Tiwari Encounter Former DGP Abhayanand: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवालों के बीच बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद का भी बयान सामने आया है. उन्होंने एनकाउंटर के दौरान एसडीएम की मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह उनकी समझ से परे है कि आखिर उस ऑपरेशन में एसडीएम की क्या भूमिका थी? उनके इस बयान के बाद पूरे मामले में एक नई बहस शुरू हो गई है.