ACB ने मांगी 14 दिनों की हिरासत तो सत्येंद्र जैन के वकील बोले - गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस वजह नहीं
AAP Leader Satyendar Jain: दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टेंडर घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली की एक अदालत ने सत्येंद्र जैन, उदित प्रकाश राय और तीन अन्य आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने की एंटी करप्शन ब्रांच की अर्जी पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.