OPINION: राहुल गांधी का एक और झूठ हुआ बेपर्दा! प्रोपेगैंडा पॉलिटिक्स से विपक्ष के भरोसे पर बड़ा सवाल
OPINION: राहुल गांधी का एक और झूठ हुआ बेपर्दा! प्रोपेगैंडा पॉलिटिक्स से विपक्ष के भरोसे पर बड़ा सवाल
हाल में जब एक अखबार में यह खबर छपी कि मुख्य चुनाव आयुक्त अन्य आयुक्तों की राय को दरकिनार कर मनमर्जी से फैसले लेते हैं तो राहुल गांधी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया. इसे लेकर उन्होंने देशव्यापी आंदोलन की घोषणा कर दी. टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी भी इस मुद्दे पर उनके साथ खड़ी हो गईं. पर, अब तीनों आयुक्तों ने खबर को ही निराधार बता दिया है. उन्होंने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि सारे फैसले सर्वसम्मति से हुए हैं.