पितरों को पिंडदान करने दिल्ली से जाना है गया तो नोट कर लें इन ट्रेनों के नाम
Delhi To Gaya Train List: पितृ पक्ष में पिंडदान के लिए गया जाने का प्लान बना रहे हैं तो ट्रेन की जानकारी पहले जुटा लें. दिल्ली से गया की दूरी करीब 980 से 1000 किलोमीटर है. नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली के अलावा आनंद विहार से भी गया के लिए ट्रेनें मिलती हैं. महाबोधि एक्सप्रेस और सियालदह राजधानी जैसे विकल्प सफर को आसान बना सकते हैं. पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और नंदनकानन एक्सप्रेस भी विकल्पों में शामिल हैं. गया में पिंडदान के लिए 48 प्रमुख वेदियां बताई गई हैं. इनमें विष्णुपद मंदिर और फल्गु नदी प्रमुख हैं. पितृ पक्ष का मेला 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने की जानकारी है.