चंद डॉलर के सस्ते ड्रोन से तबाह होंगे महंगे हथियार: आर्मी चीफ धीरज सेठ ने चेताया लंबी जंग झेलने के लिए
आधुनिक युद्धकला के तेजी से बदलते तौर-तरीकों के बीच थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने देश की सैन्य रणनीति और रक्षा आत्मनिर्भरता को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता का मतलब सिर्फ देश में हथियार बना लेना भर नहीं है, बल्कि लंबे समय तक खिंचने वाली जंग में अपनी ताकत बनाए रखना असली चुनौती है.