मौत के जबड़ों से रोजाना सामना! जवाई के ‘क्रोकॉडाइल मैन’ हरि भाई 300 मगरमच्छों के बीच ऐसे करते हैं रेस्क्यू
Jawai Crocodile Man: जवाई क्षेत्र में रहने वाले हरि भाई को लोग प्यार से ‘क्रोकॉडाइल मैन’ के नाम से जानते हैं. मगरमच्छों के संरक्षण और रेस्क्यू कार्यों में उनकी पहचान एक साहसी वन्यजीव प्रेमी के रूप में बनी है. हरि भाई अब तक सैकड़ों मगरमच्छों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उन्हें मानव बस्तियों से दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं. जवाई बांध और आसपास के जलाशयों में रहने वाले लगभग 300 मगरमच्छों के बीच वे बिना किसी भय के उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाते हैं. उनका उद्देश्य वन्यजीवों और इंसानों के बीच संघर्ष को कम करना और दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. वर्षों के अनुभव और साहस के दम पर उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरे किए हैं.