Pali News: हनुमान कॉलोनी में बूंद-बूंद को तरसे लोग 10 दिन से पानी की सप्लाई ठप टैंकरों के भरोसे कट रही जिंदगी
Pali Hanuman Colony Water Crisis: पाली की हनुमान कॉलोनी में पिछले 10 दिनों से पानी की सप्लाई ठप होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घरों में पानी नहीं पहुंचने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं. रहवासियों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. लंबे समय से जारी जल संकट को लेकर लोगों ने जल्द नियमित पानी की सप्लाई शुरू करने की मांग की है.